-->
r

Terhubung

Translate

दो महिला कर्मचारी रिश्वत लेते धराई

दो महिला कर्मचारी रिश्वत लेते धराई

       दो महिला कर्मचारी रिश्वत लेते धराई
डेस्क रिपोर्ट। जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रिश्वत लेने वाली वाणिज्य कर विभाग की दो महिला कर्मचारियों को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। दोनों महिला कर्मियों ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए साढ़े तीन हज़ार रु रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार आवेदक दीप सिंह बुनकर निवासी महावीर बाग कॉलोनी ने लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधिक्षक को आवेदन प्रस्तुत किया कि मेरे नाम जीएसटी पंजीयन जारी करने के एवज में वाणिज्य कर विभाग भरतपुरी उज्जैन की दो कर्मचारी विजया भिलाला और जोशी मैडम छह हज़ार रुपए रिश्वत मांग रही हैं। डीएसपी राजेश पाठक द्वारा मांग की तसदीक कराई तो शिकायत सही पाई गई। आवेदक के निवेदन पर वह दोनो महिला कर्मचारी साढ़े तीन हज़ार रुपए लेने पर सहमत हो गईं।

गुरुवार को डीएसपी सुनील कुमार तालान और डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने आवेदक को रिश्वत की राशी सहित जीएसटी ऑफिस भेजा और रिश्वत की राशि लेते ही राज्य कर निरीक्षक सुश्री विजया भिलाला और सहायक ग्रेड 3 श्रीमती किरण जोशी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। 

1 Response to "दो महिला कर्मचारी रिश्वत लेते धराई"

  1. इसीलिए हमारा देश इजराइल नही बन सकता। ज्यादातर स्वार्थ की मानसिकता से भरे है। कठोर संविधान ही देश को समाधान दे सकता है।

    जवाब देंहटाएं

Featured post

मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार

   मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार डेस्क रिपोर्ट । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अज़ीम मुजाहिद-ए-आज़ादी (स्वतंत्रता सेनानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article