-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक सड़क हादसे में  6 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

                                            दर्दनाक सड़क हादसे में  6 लोगों की मौत, 3 गंभीर

                                   

डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र के लघधरिया भेरुजी क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे (NH21) पर अलसुबह 5 बजे हुआ। श्रद्धालु एक इको कार में सवार होकर खाटू श्याम और रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात बड़े वाहन से हो गई।

                                                     मृतकों और घायलों के नाम

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, पूनम नायक, मांगीलाल नायक और जगदीश के रूप में हुई है। ये सभी देवास जिले के बेड़ाखाल, सतवास थाना क्षेत्र के निवासी थे नायक बंजारा समाज के थे। हादसे में प्रदीप, मनोज और अनिकेत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है खाटू श्याम और रामदेवरा दर्शन के लिए शनिवार 12 बजे निकले थे जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग खाटू श्याम और रामदेवरा के दर्शन करने के लिए निकले थे। लेकिन बूंदी के पास जयपुर-कोटा हाईवे पर लघधरिया भेरुजी के निकट इनकी कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

 

 

0 Response to "दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात

          मामूली विवाद में खूनी संघर्ष       भोपाल । मिसरोद थाना क्षेत्र से देर रात को गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article