-->
r

Terhubung

Translate

दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, सात की मौत

दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, सात की मौत

                            दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, सात की मौत

                                           

छतरपुर बागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की ही मौत हो गई। पांच लोग मौके पर ही मारे गए। वहीं 4 गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑटो सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोडेड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।

 

0 Response to "दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, सात की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फिर कानून हाथ में लेने की बर्बर घटना....

         कानून हाथ में लेने की बर्बर घटना    इंदौर ।   प्रदेश में एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की बर्बर घटना सामने आई है, ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article