-->
r

Terhubung

Translate

स्कूल में 150 रुपए के किराए में रखा टीचर

स्कूल में 150 रुपए के किराए में रखा टीचर

                                    शिक्षक ने डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन पर रखा टीचर

                                           

डिंडौरी अमरपुर विकासखंड के टिकरा टोला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक ने डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन पर महेंद्र सिंह परस्ते को पढ़ाने के लिए रखा। शिक्षक शराब के नशे में रहता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की प्राथमिकता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

एक शासकीय शिक्षक अपनी जगह पर डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन पर एक युवक को बच्चों को पढ़ाने के लिए रखा था। मामला अमरपुर के टिकरा टोला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का है। यहां महेंद्र सिंह परस्ते मत्ते सिंह मसराम की जगह बच्चों को पढ़ाते हैं। शिक्षक मत्ते सिंह मसराम की शराब के नशे में रहने की आदत की शिकायतें भी मिली हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की प्राथमिकता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, जिले में अभी तक शराबी शिक्षक, दो पति-पत्नी वाले शिक्षक के मामले तो सामने आते रहे हैं, लेकिन अब शिक्षक की जगह दूसरे लोग स्कूल में पढ़ाते नजर रहे हैं। टिकरा टोला स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक शराब के नशे में घर में आराम फरमाते मिले। उनकी जगह पर एक युवक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहा था।


0 Response to "स्कूल में 150 रुपए के किराए में रखा टीचर"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

न.नि. फर्जी बिल घोटाले में ED की कार्यवाही

     फर्जी बिल घोटाले में शिकायत दाखिल     इंदौर ।  नगर निगम के बहुचर्चित 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article