-->
r

Terhubung

Translate

हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला का पुलिस ने.......

हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला का पुलिस ने.......

                            पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला पाटीदार को  किया गिरफ्तार 

                                     

रतलाम । महलवाड़ा क्षेत्र स्थित एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रंगदारी दिखाने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय में पेश करने से पहले स्टेशन रोड पुलिस हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला को महलवाड़ा स्थित घटनास्थल लेकर पहुंची। मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर भोला का साथी आरोपी चेतन मेहता फरार है।

दरअसल 31 जुलाई-2024 की शाम करीब 4 बजे जावरा फाटक निवासी हिम्मत कुमार रेगर दोस्त अविनाश देशमुख को उधारी के रुपए देने के लिए महलवाड़ा रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने गया था। इस दौरान मोहननगर निवासी आरोपी चेतन मेहता महलवाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार पहुंचा और जातीसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए खर्चे के लिए  500 रुपए अवैध तरीके से मांगने लगे।

फरियादी युवक ने जब मना किया तो हिस्ट्रीशीटर भोला बोला कि रुपए तो देना पड़ेंगे। युवक ने रुपए देने से मना किया तो साथी आरोपी चेतन ने पाइप और हिस्ट्रीशीटर भोला ने किसी नुकीली वस्तु से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान फरियादी के दोस्त अविनाश और दीक्षांत बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां दी और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को धमकाया कि रुपए नहीं दिए तो वह जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।

0 Response to "हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला का पुलिस ने......."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

श्रद्धालुओं से भरी कार बही, 8, की मौत

                                श्रद्धालुओं से भरी कार बही, 8, की मौत अगर मालवा । जिले नलखेड़ा में शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे म...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article