-->

Translate

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

कोचिंग संचालकों को शासन के निर्देश का करना होगा पालन

 

                           कोचिंग संचालकों को शासन के निर्देश का करना होगा पालन  

                                 

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लौड़ा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे एवं एसडीएम रतलाम शहर संजीव पांडे के द्वारा शहर के सभी कोचिंग संचालकों की बैठक ली गई।

जानकारी के अनुसार बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को शासन के निर्देश से अवगत करवाते हुए निर्देशों के पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए सभी कोचिंग संचालकों को कोचिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कहा गया जिनको सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा सभी कोचिंग संचालक अपनी कोचिंग के बाहर नजदीकी पुलिस थाना थाना प्रभारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखकर फ्लेक्स लगाएंगे जिस की आवश्यकता होने पर छात्र-छात्राएं पुलिस से मदद प्राप्त कर सकेंगे कोई भी नई कोचिंग सेंटर खोलने तथा होम ट्यूटर की जानकारी भी संबंधित थाने पर आवश्यक रूप से दी जाएगी बैठक में कुल 60 कोचिंग संचालक उपस्थित रहे

Featured post

हत्या के प्रकरण का खुलासा, 7 गिरफ्तार

            हत्या के प्रकरण का खुलासा                 07 आरोपी गिरफ्तार रतलाम। जिले में हुई मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article