-->
r

Terhubung

Translate

 दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी

दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी

       दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी

रतलाम। नामली कांडरवासा फंटे पर दो युवकों के शव मिलने की खबर सामने आ रही हे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल से एक मोटरसाइकल भी मिली है। दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस जवान गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात महू-नीमच फोरलेन पर गश्त करते हुवे कांडरवासा फंटे की तरफ गए थे। तभी रात करीब दो बजे उन्हें हाईवे मार्ग पर ही एक जगह डिवाइडर के पास दो युवक मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। जवानो ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। 

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर युवकों की पहचान 29 वर्षीय केशव गुर्जर पुत्र विष्णु गुर्जर निवासी ग्राम सेमलिया और 30 वर्षीय गजेंद्र पुत्र पूनमचंद्र डोडिया निवासी ग्राम अमलेटा के रूप में हुई। घटना स्थल पर बाइक (एमपी-43/ईएल-1589) भी पड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे।

परिजन व अन्‍य लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आज अमंलेटा फंटे फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना है कि युवकों के साथ कोई घटना हुई है। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। जाम से आवागमन बाधित हुआ। जाम में अनेक वाहन फंस गए। मौके पर सीएसपी अभिनव बारंगे, ग्रामीण एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद है। अधिकारियो ने परिजन व आम लोगो को समझाइए देते हुए हादसे की पूर्ण जांच का आश्वासन दिया।

0 Response to " दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल

       सगाई टूटने से नाराज युवक की धमाल                              रतलाम । परिवार ने अपनी बेटी की सगाई की चर्चा एक व्यक्ति से ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article