-->

Translate

बुधवार, 13 मार्च 2024

नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार निलंबित

        अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार 
रतलाम। नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग ने मंगलवार को राजीव गाँधी सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्रीयो के मामले में नगर निगम आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित कर दिया है। वही जावरा से हटाए गए सयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा गया है।

गौरतलब रहे की बीते दिनों नगर निगम में आयोजित सम्मलेन के दौरान फर्जी रजिस्ट्रीयो का मामला उछला था। सभावित है कि उसी के बाद आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय आयुक्त अखिलेश गहरवार को निलंबित किया गया। वही रतलाम कलेक्टर द्वारा अनिल भाना को निगम आयुक्त का प्रभार सौपा गया।

जानकारी के अनुसार राजीव गाँधी सिविक सेंटर की फर्जी रजिस्ट्रियों के भ्रष्टाचार के मामले को साधारण सम्मलेन में पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के पार्षदों ने गर्म जोशी से उठाया था। सम्मलेन में सिविक सेंटर की 22 फर्जी रजिस्ट्रियों की निरस्ती के साथ ही उपायुक्त विकास सोलंकी पर भी अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।

रतलाम नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार अपनी कार्यशैली के चलते मार्च 2023 में ज्वाइनिंग के बाद से सुर्खियों में छाए हुए थे। खास बात यह है कि निलंबित आयुक्त गहरवार मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उसके पहले उनके खिलाफ राज्य शासन ने अनियमित्ता बरतने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।

Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article