-->

Translate

सोमवार, 25 मार्च 2024

भस्मआरती के दौरान भड़की आग , पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

                                   भस्मआरती के दौरान भड़की आग , पुजारी समेत 13 लोग झुलसे 

                                         

 

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह में भस्मआरती के दौरान आग भड़क गई। हादसे में पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।


उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इंदौर की घटना के लिए शासन जिम्मेदार - सकलेचा

इंदौर की घटना के लिए शासन जिम्मेदार -                         सकलेचा  रतलाम । इंदौर में गंदे पानी से मृत व्यक्तियों के परिवार क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article