-->

Translate

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत

 

                               पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत

                                  

    

डेस्क रिपोर्ट। हरदा शहर में मगरधा रोड स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लगी है। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। जानकारी के अनुसार हादसे में एक दर्जन से अधि लोगों की मौत की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख की सहायता राशिदी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को हरसंभव मदद दी जाएगी। उपचार निशुल् किया जाएगा।

फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। हादसे में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और 100 से अधिक घायलों की सूचना है। मौके पर सड़क पर यहां-वहां शव पड़े देखे जा रहे हैं। बताया जाता है कि 100 से अधिक लोग अभी भी इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। फैक्ट्री में रह-रहकर अभी भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। अपुष् सूत्रों के अनुसार इस हादसे में एक दर्जन से अधिक मौतों की जानकारी मिल रही है। यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे। हताहत होने वालों में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही नजदीकी जिले नर्मदापुरम और बैतूल से भी चिकित्सा सहायता पुलिस बल भेजा जा रहा है।

हरदा में हुए भीषण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने मंत्री प्रद्युम्न तोमर उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को तत्काल हरदा जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा। इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी हरदा भेजा जा रहा है। इसके साथ-साथ राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि, घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है। इंदौर में एमजीएम मेडिकल कालेज में अलर्ट जारी किया गया है।

Featured post

जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार पर रोक

  जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार                              पर रोक जावरा । मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जावरा नगर पालिका अध्यक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article