-->
r

Terhubung

Translate

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

                                   तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत  

                                          

डेस्क रिपोर्ट। स्टेट हाईवे सागर-जबलपुर पर तेंदूखेड़ा के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी एक कार अनियंत्रित होकर देर रात पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक यात्री बस के चालक की नजर जंगल के अंदर गाड़ी पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो गाड़ी में दो युवक बुरी तरीके से फंसे हुए थे, जिनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी पाजी गांव के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सागर जिले के रहली के क्रमांक 8 निवासी वरुण सोनी (32) और वार्ड 12 निवासी गौरव शुक्ला (31) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के पास बाद तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को बाहर निकालवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा लेकर आई, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात जबलपुर जा रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बुरी तरह से घायल हुए और मौत हो गई। मृतक वरुण परिवार में इकलौता बेटा था और वो हार्डवेयर व्यवसायी था, जो किसी काम से जबलपुर जा रहा था। 

0 Response to "तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

9 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम

     9 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम बालक                    जवाबदार मोन                                मंदसौर । 5 जुलाई से लापता म...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article