15 हजार की रिश्वत लेते धराया रिश्वतखोर वनपाल
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में रतलाम के वन मंडल कार्यालय में रिश्वतखोर वनपाल को पकड़ा है। वह ₹15000 की
रिश्वत ले रहा था। इंस्पेक्टर दीपक शेजवार ने वन मंडल कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त की कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
जानकारी
के अनुसार दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के वन विभाग के वनपाल बृजबिहारी लाल पुष्कर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर दीपक शेजवार ने वन मंडल कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें कि इसके पहले भी रतलाम वन मंडल सुर्खियों में रहता आया है। पहले भी डीएफओ
और डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। रतलाम वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत दिनों से मिल रही थी।
वनपाल बीबीएल पुष्कर ने सागोद रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के परिसर में बने रेस्ट हाउस के पास सुरेश पाटीदार को बुलाया। सुरेश पाटीदार ने विशेष केमिकल लगे नोट जैसे ही बीबीएल पुष्कर को दिए,आसपास छुपे लोकायुक्त के दल ने उसे धर दबोचा। भ्रष्ट वनकर्मी के हाथ विशेष रसायन से धुलवाए जाने पर गुलाबी हो गए। लोकायुक्त के दल ने भ्रष्ट वनपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, भ्रष्ट
लोकपाल के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
