-->
r

Terhubung

Translate

 गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात की तो देना होगा .....

गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात की तो देना होगा .....

 

                                

 

                                    हाई कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा नोटीफिकेशन प्रस्तुत 

                                          हाईकोर्ट ने याचिका का किया निराकरण

                                   

डेस्क रिपोर्ट। बगैर लाईसेंस पर एक हजार, हार्न का शोरगुल, वायुप्रदुषण आदि पर 10 हजार तक, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर तीन हजार तह, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग पर तीन हजार तक जुर्माना घोषित कर दिया गया है।

 राज्य सरकार ने नोटीफिकेशन किया जारी

जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 300 रुपये, बगैर सीट बेल्ट पर 500 रुपये, बगैर बीमा पर 2000 रुपये, बिना परमिट पर 10 हजार तक जुर्माने की राशियों संबंधी संशोधित नियम केंद्र सरकार ने घोषित किए हैं। उन्ही नियमों को राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए नोटीफिकेशन जारी किया है।

 जनहित याचिका का दिया निराकरण

राज्य सरकार व्दारा 13 दिसंबर, 2023 दो यह जवाब प्रस्तुत करने बाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ न्यायाधीश विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डा. पी. जी. नाजपांडे द्वारा दायर जनहित याचिका का निराकरण दिया है।

 नियमों का पालन नहीं कर रही थी राज्य सरकार

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने बताया कि मोटरयान अधिनियम के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए नियमों का पालन राज्य सरकार नहीं कर रही थी, इसिलिये यह याचिका दायर की गई थी। अब राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद याचिका का उद्देश्य पुरा हो गया है।

 

 

0 Response to " गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात की तो देना होगा ....."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

   कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ  खोल मोर्चा   डेस्क रिपोर्ट । NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article