-->

Translate

रविवार, 5 नवंबर 2023

विधायक से शिकायत करो तो रेट डबल - दिग्विजय सिंह

                                   विधायक से शिकायत करो तो रेट डबल - दिग्विजय सिंह 

                                     

डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मामा भांजे को आड़े हाथो लेते हुवे कहा की 20 साल में शिवराज सिंह ने नियुक्तियों में जितना भ्रष्टाचार किया है उतना किसी ने नहीं किया कांस्टेबल ,इंजीनियर, मेडिकल ,पटवारी जैसी भारतीयों में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। नौकरी किसी गरीब को नहीं मिली बल्कि रईस और नालायकों को नौकरी दे दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में ₹500 में गुरु जी की नियुक्ति की थी आज 50000 मिल रहे हैं कांग्रेस के शासन में हमने शिक्षकों की नियुक्तियां नगर पालिका के माध्यम से जनपद और जिला पंचायत के माध्यम से करवाई थी हमने पंचायती राज दिया आज सरपंच के पास कुछ नहीं है जनपद पंचायत के पास कुछ नहीं है जिला पंचायत के पास कुछ नहीं है कांग्रेस के शासन में पंचायत कर्मियों की नियुक्त जनपद के माध्यम नियुक्ति जनपद के माध्यम से कैसे हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि राम सबके हैं, हम सबके हैं अभी मैंने देखा है कि राम मंदिर के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हैं ,क्या भारतीय जनता पार्टी राम को अवतरित करके लाई थी। राम मंदिर में शिवराज ने एक लाख दिए तो मैं 111000 दिए भाजपा ने धर्म के नाम पर समाज को बांट दिया है अब भगवान राम को कांग्रेस बीजेपी में बांटना चाहती है राम सब के हैं राम को तो ना बांटो आज सनातन को लेकर बड़ी-बड़ी व्याख्या होती है सनातन के बारे में जो नफरत फैलता है वह सनातन धर्म का पालन नहीं करता हमारे धर्म में धर्म के आयोजन में शांति का पाठ होता है शांति प्रेम से होती है नफरत से नहीं जो सनातन धर्म का डिंडोरी पीटते हैं वही सनातन का पालन नहीं करते कर धर्म समभाव ही सनातन धर्म है कोई भी धर्म नफरत नहीं सिखाता जो भाईचारा नहीं अपनाता है वह धार्मिक नहीं है प्रेम सद्भाव और सत्य अहिंसा ही सनातन धर्म है

इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए विधायक डॉक्टर पांडे पर जमकर निशाना सदा आमसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Featured post

बगैर खून बहाये मक्का फ़तेह

             बगैर खून बहाये मक्का फ़तेह डेस्क रिपो र्ट। जानकारी के अनुसार आज ही के दिन 11 जनवरी 630 ई. (20 रमजान 8 हिज़री) को, इस्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article