-->

Terhubung

प्रदेश में ठंड के बीच बारिश से मौसम हुवा सुहाना

प्रदेश में ठंड के बीच बारिश से मौसम हुवा सुहाना

 

                          बारिश के बाद रतलाम का मौसम सुहाना अनाज  फसलों को फायदा 

                                     

डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में ठंड के मौसम के बीच अचानक बारिश होने लगी।  प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चली। कुछ जगहों पर हलकी बूंदा बांदी हुई तो कहीं पर झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर काले बदल की वजह से अंधेरा हो गया दोपहर में ही लाइट जलानी पड़ी।

बारिश के बाद रतलाम का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम का पहला मावठा गिरा। दोपहर 3 बजे से तेज हवा के साथ बारिश  होने लगी। बारिश से किसानों के चेहरें खिल गए हैं। बारिश से अनाज फसलों को फायदा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग भोपाल ने कल ही प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना जताई थी और यलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जहां रतलाम, इन्दौर, बड़वाह, झाबुआ, अलीराजपुर में तेज हवा के साथ बारिश और लावृष्टि की सम्भावना जताई थी। 

रतलाम में ढाई घंटे में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन के पारे में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। ठंड भी लगने लगी। बच्चे और बड़े सभी दिनभर गर्म वस्त्रों में दिखे। मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार को लोगों ने गरमा गरम व्यंजन जलेबी, गराडू और भजिए का लुत्फ उठाया।

शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस तरह 1 दिन में 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार रात का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो की 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

0 Response to "प्रदेश में ठंड के बीच बारिश से मौसम हुवा सुहाना"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article