-->

Translate

मंगलवार, 21 नवंबर 2023

मीटर रीडर और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

                                    मीटर रीडर और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

                                         

डेस्क रिपोर्ट। आगर मालवा जिले में लोकायुक्त टीम ने मीटर रीडर और लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लाइनमैन ने कृषक से बिजली कनेक्शन के नाम पर 11 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के अनुसार एमपीईबी के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर को 5000 रु रिश्वत  लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ पकड़ा मामले में  ग्राम बरखेड़ा बड़ौद निवासी दरबार सिंह सौंधिया ने उज्जैन संभाग के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा से शिकायत करते हुआ कहा था कि उसकी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए डेढ़-दो महीने पहले आवेदन दिया था। 

आवेदक ने बताया कि गुराडिया ग्रिड के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और आउटसोर्स कंपनी के मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर ने 11000 रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि तुम्हें बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम लोग ही आपका क्षेत्र देखते हैं। आपको कोई समस्या नहीं आएगी। फिर सत्यापन के दौरान आवेदक ने राशि कम करने को कहा जिसके बाद 5000 रुपए मैं बात तय हुई। इसी सिलसिले में आज गुराडिया ग्रिड पर जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, आस पास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक सहित इसरार, संदीप, श्याम, महेंद्र और नीरज शामिल हैं।

 

 

 

Featured post

अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????

        अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों                     पर लंबी कतारें  रतलाम।  मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article