-->
r

Terhubung

Translate

मेड़ बनाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, छह घायल

मेड़ बनाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, छह घायल

                                  मेड़ बनाने को लेकर हुआ विवाद, चलाई गोलियां, छह घायल

                                       

डेस्क रिपोर्ट। खेत की मेड़ काटने की बात पर एक ही परिवार के दो गुटों में कहासनी के बाद विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष के लोगों ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए। इनमें चार को गंभीर हालत में कोटा शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दो महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया है। फायरिंग में घायल हुई महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें उनके परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद बड़ौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले बड़ौदा थाना इलाके के सिरसौद गांव का है। जहां खेत की मेड़ काटने की बात पर बंदूक से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में महेश मीणा, राम बलवान मीणा, लीलाबाई, गायत्री बाई, कौशल्या बाई और प्रियंका सहित 6 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बड़ौदा अस्पताल से राजस्थान के कोटा शहर के लिए रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अशोक सोमनाथ मीणा, भोले सोमनाथ, रामनिवास मोरपाल, धनराज सोमनाथ, सोमनाथ मोरपाल और अरविंद रामनिवास मीणा मौके से फरार हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पक्ष के लोग मकान की छत से बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर रहे हैं और गोली चलने की आवाज़ भी वीडियो में सुनाई दे रही है। अब बड़ौदा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 






0 Response to "मेड़ बनाने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, छह घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article