-->
r

Terhubung

Translate

रफ़्तार फिर बनी दो लोगो की मोत का कारण

रफ़्तार फिर बनी दो लोगो की मोत का कारण

 

                                  बस ने मोटरसाइकिल सवार को लिया चपेट मेंदोनों की मौत

                                     

डेस्क रिपोर्ट। रफ़्तार फिर बनी दो लोगो की मोत का कारण राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल पर सवार किसान और उसके हाली को चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस कंडक्टर और ड्राइवर फरार हो गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों को अन्य साधनों से रतलाम पहुंचाया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जानकारी के अनुसार रतलाम सैलाना मार्ग पर पलसोड़ा फंटे के पास (इंदौर उदयपुर बस) बांसवाड़ा से रतलाम रही राजस्थान रोडवेज की बस क्रमांक आर जे  35 पीए 0539 के चालक ने तेज रफ्तार से चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार पलसोड़ा निवासी किसान दुलीचंद राठौर और उसके हाली कमल मईड़ा को पीछे से टक्कर मार दी  बस की स्पीड काआप अंदाज़ा लगा सकते हे की टक्कर के बाद  दोनों के शव बस में आगे की तरफ़ फस गए। हादसे के तत्काल बाद आसपास की भीड़ जमा हो गई। मगर चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, वहीं बस को जब्त कर थाने ले जाया गया हे। बस में सवारी यात्रियों को अन्य साधनों से रतलाम भेजा गया।

0 Response to "रफ़्तार फिर बनी दो लोगो की मोत का कारण "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article