-->
r

Terhubung

Translate

 विक्षिप्त आरोपी ने महिला को मारी कैची , अस्पताल में मौत

विक्षिप्त आरोपी ने महिला को मारी कैची , अस्पताल में मौत

 

                               विक्षिप्त आरोपी ने महिला को मारी कैची , अस्पताल में मौत

                                                                         


रतलाम। हार फूल बेचने वाली महिला का द्वारा नारियल मांगे जाने पर विक्षिप्त ने कैची से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तकरीबन 11:45 बाजना बस स्टैंड चौराहे पर लगे हाई मास्क के नीचे हार फूल बेचने वाली महिला सीमा पति चंदन सिंह की दुकान पर नारियल भी थे, एक नारियल सड़क पर गिर कर लुढ़कने लगा, जिसे उठाकर विक्षिप्त जाने लगा, जब उसने अपना नारियल मांगा तो उसने गुस्से में आकर महिला पर कैची से वार कर दिया। विक्षिप्त हाथ में कैची लेकर ही घूम रहा था ।महिला लहू लुहान हालत में सड़क पर गिर गई। चौराहे पर हड़कंप मच गया। लोगों ने दौड़ लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया है मृतक महिला दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने विक्षिप्त आरोपी को लक्कड़ पीठा से गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इन दिनों नगर में जगह - जगह विक्षिप्त दिखाई दे रहे हे, जो बच्चो और महिलाओ को ज्यादा परेशान करते हे नशे की लत की वजह से हाइपर हो जाते हे खास तोर पर स्टेशन एव कालका माता  मंदिर के आसपास ज्यादा देखे जा सकते हे मौका मिलने पर चोरी भी कर लेते हे, जवाबदारों का इस और ध्यान नहीं हे, वक़्त रहते इस बड़ी समस्या की और ध्यान दिया जाता तो इस महिला की जान नहीं जाती और बच्चे बिन माँ के नहीं होते।

0 Response to " विक्षिप्त आरोपी ने महिला को मारी कैची , अस्पताल में मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article