-->

Translate

रविवार, 20 अगस्त 2023

मल्लिकार्जुन खरगे की टीम में मप्र से दिग्विजय, कमलेश्वर और मीनाक्षी

                       मल्लिकार्जुन खरगे की टीम में मप्र से दिग्विजय, कमलेश्वर और मीनाक्षी 

                                     

डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को अपनी टीम घोषित कर दी। कार्यसमिति में मध्य प्रदेश से तीन नेताओं को स्थान दिया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया है। उम्मीद की जा रही थी कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित एक-दो नेताओं को और इसमें स्थान मिल सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष की टीम में स्थान मिलने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। वे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं और समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाती रही है। अभी वे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में महत्वूपर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लगातार हारने वाले 66 सीटों का दौरा करने के बाद अब उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित 35 सीटों पर फोकस किया है।

कार्यसमिति में मध्य प्रदेश से चौंकाने वाला नाम विंध्य से आने वाले कमलेश्वर पटेल का रहा है। उन्हें संगठन पिछड़ा वर्ग के नेता के तौर पर आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में कमल नाथ ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। कुछ दिनों प्रत्याशी चयन के लिए लिए गठित छानबीन समिति में भी शामिल किया गया है। जबकि, संभावना थी कि पिछड़ा वर्ग से ही आने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को अवसर दिया जाएगा। उन्हें राहुल गांधी की टीम का माना जाता है लेकिन कमल नाथ से उनका तालमेल ठीक नहीं है। मंदसौर से पूर्व सांसद रहीं मीनाक्षी नटराजन को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। वे भी भारत जोड़ो यात्रा में पूरे समय सक्रिय थीं। संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं।

 

 

Featured post

डकैती करने वाले आरोपी धाराएं

          डकैती करने वाले आरोपी धाराएं  शिवगढ़ । पुलिस ने दो सप्ताह पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के ग्राम वालारूंडी स्थित कट ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article