-->

Translate

शनिवार, 26 अगस्त 2023

हत्यार सप्लायर 5 आरोपीयो को पुलिस ने धर दबोचा

 

                              पकड़ाएं आरोपियों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की खबर

                                         

डेस्क रिपोर्ट। शहर में रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंदौर में कई स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था लेकिन वे 3 स्थानों पर ही चोरी करने में सफल हुए। जानकारी के अनुसार आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर हैं जो देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाय करते थे। गैंग का मुख्य सरगना राजेंद्र बनवाल पूर्व में दिल्ली में दर्जनों अवैध पिस्टलों की खेप देते हुए पकड़ाया था। राजेंद्र पर चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी सहित कई अपराध दर्ज हैं, पकड़ाएं आरोपियों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने रही है। अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पचास हजार रुपए का चोरी का माल ज़ब्त किया है, फिलहाल पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेंद्र सिंह बनवाल, बंटी, राजू उर्फ राजेश और बादल हैं। पांचों बदमाशों ने पिछले दिनों अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले कार नंबर के आधार पर इन्हें बड़वानी, सेंधवा और दाहोद से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र सिंह बनवाल सिकलीगर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और उसे दो साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे डेढ़ दर्जन अवैध पिस्टल और कट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी खालिस्तानी आतंकियों सहित देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पचास हजार रुपये का चोरी किया हुआ माल जब्त किया है। आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article