-->

Translate

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

बैंक खातों से गायब हो रहे पैसे, थाने में भीड़

     बैंक खातों से गायब हो रहे पैसे, थाने में भीड़
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता धारकों के खातों में से अपने आप पैसे निकल रहे हैं। उनके पास ना तो किसी का कॉल आया, ना उन्होंने किसी को OTP बताया, यहां तक कि वह किसी ATM में भी नहीं गए, फिर भी उनके खातों से पैसे कट रहे हैं। पुलिस के पास शिकायतकर्ताओं की भीड़ लग गई है। अब तक 30 खाताधारकों की शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। लोगों के खातों में से 5 से लेकर 25 हजार रुपए तक कट रहे हैं।

      खाताधारकों के पास सिर्फ SMS आ रहे 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर से भोपाल सायबर क्राइम के पास इस तरह की शिकायतें पहुंचनी शुरू हुईं। सोमवार दोपहर तक ​शिकायतें 30 तक जा पहुंचीं। बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर्स के पास खाते से पैसा विड्राल होने के मैसेज आ रहे हैं। बैंक से कोई जवाब नहीं मिल रहा इसलिए लोग साइबर पुलिस के पास मदद मांगने पहुंच रहे हैं। शिकायतों की संख्या बढ़ने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से इन सभी कस्टमर्स और एटीएम का डाटा मांगा है, ताकि जांच की जा सके। कई खातों से एक से ज्यादा बार भी पैसा निकाले गए। जालसाजों ने 5 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक निकाले गए हैं।

 ना कोई कॉल , न ओटीपी बताया, ना एटीएम गए

खाताधारकों को तो बैंक ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन मौखिक पूछताछ में बैंक की तरफ से पुलिस को बताया गया कि कोई एटीएम क्लोनिंग हुई है। पुलिस का मानना है कि यदि एटीएम की क्लोनिंग होती तो दूसरे बैंक के खाताधारकों के साथ भी गड़बड़ी होती। इस तरह की घटनाएं सिर्फ बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के साथ क्यों हो रही है।

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article