-->
r

Terhubung

Translate

प्रदेश में आने वाली  सरकार कांग्रेस की --  माहीन खान

प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की -- माहीन खान

                                                     टिकट गोपनीय सर्वे के आधार पर ही….

                                   

रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 150 सीटे मिलना तय है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार सबका उद्धार करेगी। हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। 5 गारंटी योजना सरकार बनते ही लागू होगी। प्रदेश की सभी महिलाओं को पंद्रह ₹1500 प्रतिमाह मिलेगा। गैस की टंकी ₹500 में उपलब्ध होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त रहेगी। 200 यूनिट तक हाफ शुल्क लिया जाएगा। पेंशनरों के लिए पुरानी पेंशन बहाल होगी। किसानों की कर्ज माफी होगी। इनके लिए धन की कमी नहीं होगी।

यह बात भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहीन खान ने प्रेस क्लब पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष मयंक जाट, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्षद्वय शैलेन्द्र सिंह अठाना, फ़ैयाज़ मंसूरी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैयद वसुद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत मंचासीन थे। सभी ने फोल्डर का विमोचन भी किया।

टिकट गोपनीय सर्वे के आधार पर ही….

प्रश्न के जवाब में माहीन खान ने कहा कि कांग्रेस में गोपनीय रूप से सर्वे चल रहा है जो योग्य व्यक्ति मिलेगा उसे ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलेगा इसमें कोई विशेष कोटा या आरक्षण नहीं रहेगा चाहे कोई यात्रा निकाले या कोई और धार्मिक आयोजन करें। इससे सर्वे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गोपनीय सर्वे आमजन के बीच होगा जिसमें पता चलेगा कि कौन व्यक्ति चुनाव जीतने के योग्य है। उसे ही चुनाव में टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस का ऐप के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे चल रहा है। सर्वे में मुखिया के नाम आते ही पूरे परिवार के सदस्यों की जानकारी मिल जाएगी। सभी से संपर्क शुरू हो चुका है।

चैरिटी एप भी शुरू किया गया…..

खान ने कहा कि एक चैरिटी एप भी शुरू किया गया है जिसमें अब तक देश भर से 98 लाख रुपए एकत्र हो गए हैं। इस राशि का उपयोग जरूरतमंद के लिए किया जाएगा। उपचार या आर्थिक मदद के लिए होगा। मैं पूरी पारदर्शिता है कोई व्यक्ति खोल कर देख सकता है किस राज्य से कितनी राशि चैरिटी हुई है और कहां खर्च हो रही है।

0 Response to "प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की -- माहीन खान"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन

    विभिन्न मांगो को लेकर BAP का प्रदर्शन रतलाम । खाद-बीज, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 45 मांगों को लेकर BAP का विशाल ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article