-->

Translate

मंगलवार, 6 जून 2023

जमीन विवाद के चलते चली गोली

         जमीन विवाद के चलते चली गोली

जावरा। जमीन विवाद में मंगलवार देर शाम पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोलीकांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। हालात को देखते हुए मोके पर भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मगलवार रात्रि करीब 8 बजे के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बोरखेड़ा में जमीन विवाद के चलते इकबाल नाम एक युवक ने केला माता मंदिर जावरा निवासी लक्ष्मण दास पिता प्यारे दास को गोली मार दी। गोली कांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फेल गई जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। 

बताया जा रहा है कि उपरवाडा के इकबाल का बोरखेड़ा में पोल्ट्री फार्म है। जिसके पास लच्छू की जमीन होने की बात सामने आ रही है। दोनो का पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। लक्ष्मण दास पिता प्यारे दास के बाये हाथ मे गोली लगी हे,  गोली फसी होने के चलते रतलाम रेफर करने की सूचना है, दूसरे पक्ष के बोरखेड़ा निवासी इकबाल को भी सिर में चोट आई है।


Featured post

युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश

  युवक की हत्या, परिवार ने बताया साजिश रतलाम । नामली में शुक्रवार सुबह रेलवे ब्रिज के पास 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article