-->
r

Terhubung

Translate

राज्यमंत्री भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल

राज्यमंत्री भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल

                                    राज्यमंत्री भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल

                                         

डेस्क रिपोर्ट। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। ये हादसा ग्वालियर -इटावा हाइवे पर मालनपुर के पास हुआ है। बताया गया है कि उनकी कार एक टैक्टर ट्राली से जा टकराई है।

रतलाम जिले के प्रभारी और मप्र के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को इलाज के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में काफी चोटें आई हैं। बता दें कि ओपीएस भदौरिया भिंड की मेहगांव विधानसभा से विधायक है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का इलाज ग्वालियर के बिरला अस्पताल में चल रहा है। उनका इलाज अस्पताल के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. विपुल अग्रवाल कर रहे हैं। बताया गया है कि सड़क हादसे में राज्यमंत्री भदौरिया के सिर में हल्की चोटें लगी हैं और खून भी निकला है।

0 Response to "राज्यमंत्री भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article