-->

Translate

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

शिकायत पर एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश

 

                                            शिकायत पर एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश 

                                       

रतलाम जनसुनवाई में सैलाना विकासखंड के ग्राम भूतपाड़ा का आदिवासी ग्रामीण रमेश देवदा आया। उसने शिकायत की कि पटवारी द्वारा उससे जमीन का पट्टा देने के नाम पर 70 हजार रुपए रिश्वत ले ली है और काम नहीं किया है। ग्रामीण की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम सैलाना मनीष जैन को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच करवाएं, जो भी दोषी हैं उन पर एफआईआर करवाएं। आवेदक ने फर्जी पावती की शिकायत की, कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि 3 दिवस में रिपोर्ट दे जो भी फर्जी पावतियां जारी हुई है उसमें विस्तृत जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।

प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

बांगरोद के कृष्णगोपाल बैरागी ने शिकायत की कि रतलाम के एक व्यक्ति द्वारा उसको प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 20 लाख 65  हजार राशि ले ली गई है। आवेदन पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नामली निवासी श्यामूबाई ने आवेदन दिया कि उनके पति द्वारा मात्र एक ही पुत्र को संपूर्ण जायदाद प्रदान कर दी गई है अन्य एक पुत्र और दो पुत्रियों को कुछ नहीं दिया गया है। आवेदन पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्लाट पर अवैध रूप से किया कब्जा

जनसुनवाई में रूपाली, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार, रितेश, कृष्णा आदि द्वारा शिकायत की गई कि उनके प्लाट भक्तन की बावड़ी पर है। सबके 2 बिस्वा के प्लाट हैं। रजिस्ट्री हमारे पास है प्रतिप्रार्थी कॉलोनाइजर द्वारा उनके प्लाट की तार फेंसिंग हटाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। आवेदन पर एसडीएम एवं निगमायुक्त को कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

 

Featured post

कुल्हाड़ी लेकर बीआरसी को मारने पहुंचा निलंबित शिक्षक

 कुल्हाड़ी लेकर बीआरसी को   मारने पहुंचा निलंबित शिक्षक  रतलाम । बीआरसी कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article