-->
r

Terhubung

Translate

गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर भड़की कांग्रेस, जताया विरोध

गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर भड़की कांग्रेस, जताया विरोध

                                    गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर भड़की कांग्रेस, जताया विरोध

                                         

डेस्क रिपोर्ट। पठान के विवाद के बीच अब गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रिलीज हुई गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म  को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।  

बता दें गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म का 11 जनवरी को टेलर लांच होने के बाद से ही प्रदेश में विरोध हो रहा है। इस फिल्म के डॉयरेक्टर का पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म सोची समझी साजिश के तहत बनाई है। फिल्म में महात्मा गांधी को लेकर मनगढ़ंत बातें बताई है। यह फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।

0 Response to "गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म पर भड़की कांग्रेस, जताया विरोध"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article