-->

Translate

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

मासूम बच्ची से दुष्कर्म. आक्रोशित लोगों ने फुकी गाड़ियों

                                          मासूम बच्ची से दुष्कर्म. आक्रोशित लोगों ने फुकी गाड़ियों

                                               

डेस्क रिपोर्ट। बैतूल में 12 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है। आरोपी को समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। 

भीड़ को काबू करने के लिए किया बल प्रयोग

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने आरोपी रमेश गुलहाने के घर के बाहर उसकी एक कार एवं एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। लोगों के आक्रोश और गाड़ियों के फूंके जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट के प्राविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में आरोपी रमेश गुलहाने के साथ-साथ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।


Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article