-->
r

Terhubung

Translate

गड्ढे से मिला नर कंकाल,  मचा हड़कंप

गड्ढे से मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप

                                                          गड्ढे से मिला नर कंकाल,  मचा हड़कंप 

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एयरपोर्ट के पास एक गड्ढे से नर कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस फिलहाल पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कंकाल आखिर है किसका…?

पुलिस के मुताबिक एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी ने सूचना दी थी कि एयरपोर्ट के आगे एक पानी निकासी के गड्ढे में नरकंकाल मिला है। देखने में वह काफी पुराना लग रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को जांच के लिए फौरन अस्पताल भेज दिया। इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट के पास  से बरामद कंकाल करीब 1 साल पुराना बताया जा रहा है।

एयरपोर्ट के पास से कंकाल मिलने की बात जैसे ही इलाके में फैली आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. दरअसल, अधिकारियों को बाउंड्री पर बिजली तार फेंसिंग के काम के दौरान यह कंकाल मिला, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि यह कंकाल किसका है और एयरपोर्ट के पास इस गड्ढे तक कैसे पहुंचा।       


0 Response to "गड्ढे से मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article