-->
r

Terhubung

Translate

मंदिर में एक उत्सव के दौरान क्रेन गिरने से चार की मौत नौ घायल

मंदिर में एक उत्सव के दौरान क्रेन गिरने से चार की मौत नौ घायल

                             मंदिर में एक उत्सव के दौरान क्रेन गिरने से चार की मौत नौ घायल
                                          

डेस्क रिपोर्ट। चेन्नई रानीपेट जिले के अरक्कोणम में रविवार देर रात एक मंदिर में उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, और 9 लोग घायल हो गए। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था और कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी करने के लिए एकत्र हुए लोगों से फूल की मालाएं ले रहे थे तभी यह हादसा हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 

उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया।'' उन्होंने बताया कि हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई। अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में मनाया जा रहामायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम' फसल उत्सव (पोंगल) के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है। नेमेली पुलिस ने मामले में क्रेन के संचालक को हिरासत में लिया है।  


0 Response to "मंदिर में एक उत्सव के दौरान क्रेन गिरने से चार की मौत नौ घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article