-->

Translate

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

संविदा कर्मचारियों ने किया स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का घेराव

                                नियमितीकरण समेत अन् मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन 

                                   

डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजधानी में  जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का संविदा कर्मचारियों ने घेराव कर लिया। संविदा स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी के आगे धरना देकर बैठ गए और नियमितीकरण समेत अन् मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। संविदा कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को बीते दस दिनों से हड़ताल-प्रदर्शन कर रहे हैं। संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री से कार से उतरकर बात करने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कर्मचारियों की मांग कार में बैठे-बैठे सुनी। इससे संविदा कर्मचारी नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बीच घिरने की सूचना पर पहुंची हबीबगंज पुलिस ने मंत्री को दूसरी कार में बैठाकर भीड़ से बाहर निकाला। जिसके बाद हड़तालरत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस सख्त हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे दर्जनों संविदा कर्मचारियों को जबरन पुलिस बैन में बैठाकर हबीबगंज थाने ले गई। जबकि बाकी संविदा कर्मचारी ने धरना स्थल छोड़ वापस लौट गए हैं।

संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनंदा पटेल ने बताया कि जब तक हमें नियमितीकरण का आदेश नहीं मिलेगा, हम यह आंदोलन जारी रखेंगे। 20-25 सालों से कर्मचारी संविदा पदों पर काम कर रहे हैं, लेकिन नियमित नहीं किया गया है। संविदा कर्मियों ने पीपीई किट पर नारे लिखकर पेड़ पर टांग दी।


Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article