-->

Translate

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाडें लाखों की चोरी

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाडें लाखों की चोरी

जावरा। आभूषणों की खरीदी करने के बहाने एक ज्वेलरी दुकान में आए दम्पत्ति ने दुकान से सात लाख रु. के स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात के कुछ समय बाद दुकान संचालक को चोरी का पता चला और मामले की रिपोर्ट पुलिस को की गई। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जावरा घण्टाघर के सामने स्थित रतलाम ज्वेलर्स नामक दुकान में शाम करीब सात बजे एक दम्पत्ति,पति पत्नी और एक बच्चा गहने खरीदने के बहाने से पहुंचे। उन्होने दुकानदार को गहने दिखाने को कहा और गहने देखने के दौरान महिला ने हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने की छ: चैनों पर हाथ साफ कर दिया। 

इस घटना के करीब आधे घण्टे बाद दुकानदार को इस चोरी का पता लगा। जब गहनों का मिलान किया गया तो पता चला कि 144 ग्र्राम वजन वाली सोने की छ: चैने गायब थी। चुराई गई चैनों की कीमत करीब सात लाख रु. है। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में महिला को चैन चुराते हुए देखा जा सकता है। वारदात सामने आने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाने पर पंहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर पुलिस ने चोरी का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर चोर दम्पत्ति की तलाश शुुरु कर दी है।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article