-->

Translate

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

नवरात्रि मेले में फूहड़ गानों पर जमकर लगे ठुमके

                     महापौर एव आला अधिकारीयो की मौजूदगी में फूहड़ डांस

                                           

रतलाम । नवरात्रि पर्व पर रतलाम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर हुए फूहड़ और अश्लील डांस ने लोगों की आस्था को झकझोर दिया ,आपको बता दें कि, ये कार्यक्रम बुधवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ नगर निगम के कई आला अधिकारी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार मामला रतलाम के कालिका माता मेले में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। खास बात ये है कि, ये कार्यक्रम रतलाम नगर निगम द्वारा आयोजित कराया गया था। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि, इस कार्यक्रम में महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ साथ एमआई सदस्य भी शामिल हुए थे, जिनके सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया गया है। इस आयोजन के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग धार्मिक भावनाएं आहत करने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर खासी आलौचना कर रहे हैं

आपको बता दें कि, ये कार्यक्रम बुधवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ नगर निगम के कई आला अधिकारी मौजूद थे। इन्हीं जिम्मेदारों की नजर के सामने ही मंच पर गरबा के बजाय फूहड़ और फिल्मी अश्लील डांस चल रहा था। बावजूद इसके किसी भी जिम्मेदार ने इसके खिलाफ सुध लेना ठीक नहीं समझा। बताया जा रहा है कि, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की भावना से यहां कई परिवार भी आए थे, जो इस फूहड़ता को देखकर वहां से वापस लौट गए इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का काफी आक्रोश फूट रहा है

Featured post

भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों -- सुप्रीम कोर्ट

      भोजशाला में पूजा ओर नमाज दोनों                  सुप्रीम कोर्ट के निर्देश डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article