-->

Translate

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने किया बीएलओ को निलंबित

                                      कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने किया बीएलओ को निलंबित

                                                   

रतलाम। जिले में वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से मर्ज करने का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 140 इटावा कला के बीएलओ संदीप निनामा को निलंबित कर दिया गया।

                                                दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 16 लोग घायल

                                               
शासकीय जमीन पर पशु चराने को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद मंगलवार को सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठियां और हथियार चले। 16 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बायड़ी गांव में गुर्जर परिवार और गांव के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। बात इतनी सी थी कि वन विभाग की सरकारी चारागाह की भूमि पर पशुओं को कौन चराएगा। यह विवाद काफी समय से चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों ने आपा खो दिया और एक दूसरे पर हमला कर दिया। 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया।

घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर उपचार चल रहा है। दो व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों से मिलने नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी अस्पताल पहुंचे और समुचित उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए इसके पश्चात एसपी और कलेक्टर गांव बायड़ी  गए और वहां का जायजा लिया। ग्राम वासियों से शांति बनाने का आह्वान किया।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article