-->

Translate

मंगलवार, 14 जून 2022

विवाहित महिला को गोली लगी, मोत

         विवाहित महिला को गोली लगी, मोत

रतलाम
। आनन्द कालोनी के एक घर में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे का पता नहीं चला है। आपसी विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,दोपहर करीब पौने 12 बजे आनन्द कालोनी से एक महिला को रक्तरंजित अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। उक्त महिला के सर पर आंखों के उपर गोली लगी थी। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम शाइन पति अकील 40 वर्ष बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह करीब आठ दिन पहले रतलाम आई थी। उसका विवाह मनावर में हुआ था।  और रतलाम में अपने भाई के घर पर रह रही थी।

मीडीया को घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतिका को उसके घर में ही गोली लगी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली दुर्घटनावश चली या किसी ने आपसी विवाद के चलते उसे गोली मारी है। 

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article