-->

Featured

Translate

नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान
f

नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान

              नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा
डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया है। इससे पहले नगर निकाय के वार्ड नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की है। नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को जबकि दूसरे चरण का चुनाव 13 जुलाई को आयोजित होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में महापौर का निर्वाचन डायरेक्ट किया जाएगा। पहले चरण में 133 नगर निकाय में चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। पहले चरण में 11 जिले में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में 214 नगरीय निकाय में चुनाव का आयोजन पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण में 38 जिले में चुनाव आयोजित करवाएं जाएंगे।

पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका, 86 नगर परिषद का चुनाव होगा कुल 133 नगर निकाय के चुनाव होगा। जिसमें 13148 मतदान केंद्र होंगे। वही दूसरे चरण में 5 नगर निगम सहित 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इसमें कुल 214 नगर निकाय में चुनाव के लिए 16829 मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे।

इससे पहले 11 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 11 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 18 जून को नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तारीख रहेगी। जबकि 20 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 जून को चिन्हों का आवंटन किया जाएगा जबकि प्रथम चरण का चुनाव 6 जुलाई को होगा।

वहीं 321 में से 318 नगरीय निकाय में चुनाव होगा जबकि खुरई गढ़ाकोटा और मलाजखंड निकाय में अभी चुनाव आयोजित नहीं होंगे। वहीं निगम में जनता पार्षद और मेयर का चुनाव करेगी। इससे पहले पार्षदों के चुनावी खर्च पर भी लगाम लगाया गया था। दरअसल नगर निगम के लिए 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम में अधिकतम खर्च सीमा 3 लाख 75 हजार रखी गई थी।


0 Response to "नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article