-->

Translate

बुधवार, 22 जून 2022

नाम वापसी के बाद ,95 उम्मीदवार मैदान में

                                    दोनों ही पार्टिया प्रमुख बागियों को नहीं कर पाई सेट

                                       
जावरा। नगर पालिका निकाय चुनाव पार्षद पद के आज ३० ही वार्डो में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 24 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। एक फार्म पहले निरस्त हो चुका था, अब मैदान में 95 उम्मीदवार बचे हैं। इसमें 30 भाजपा 30 कांग्रेस, 2 आम आदमीपार्टी और बाकि निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टिया जिन प्रमुख बागियों को सेट नहीं कर पाई उसमे कांग्रेस के बागी निज़ाम काज़ी और उनकी पेनल वही भाजपा वार्ड 29 से भाजपा के बागी शिवेंद्र माथुर, वार्ड 12 में भाजपा के बागी गोल्डी सागर सोलंकी , वार्ड नंबर 30 में भाजयुमो नगर अध्यक्ष विश्वास शर्मा की पत्नी भावना प्रमुंख हे। जबकि नाम वापसी के अंतिम समय तक भाजपा और कांग्रेस के बागी नेताओं के फार्म वापस करवाने के लिए प्रदेश कांग्रेस सचिव युसूफ कडपा और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी भी एस डी एम कार्यालय में मौजूद थे भाजपा की तुलना में कांग्रेस में ज्यादा बागियों ने नाम वापसी की खबर हे।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article