-->

Translate

रविवार, 5 जून 2022

बस यमुना घाटी की खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत

                                           उत्तरकाशी  में दर्दनाक हादसा ,सभी यात्री मप्र के  

                                    

डेस्क रिपोर्ट। उत्तरकाशी से एक बड़ी खबर रही है, बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस यमुना घाटी की खाई में जा गिरी है जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है, यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग सवार थे, चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं जबकि 6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है। सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बताए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

डामटा में बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना, दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन शवों से पट गई। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।


Featured post

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

    200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत...... इंदौर । शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article