-->
r

Terhubung

Translate

सिरफिरे आशिक ने आग लगाकर खुद को  किया खत्म

सिरफिरे आशिक ने आग लगाकर खुद को किया खत्म


                                    सिरफिरे आशिक ने आग लगाकर खुद को किया खत्म

                                               

डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका के नाराज होने पर आत्मदाह कर लिया। युवक ने युवती के घर पहुंचकर उसके दरवाजे के सामने आग लगाकर खुद को खत्म कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुराने भोपाल के छोला इलाके में नीरज विश्वकर्मा नामक युवक रहता था। वह ऑटो चलाता था और उसकी प्रेमिका काजल थी। काजल बरखेड़ी की रहने वाली है और वह नीरज विश्वकर्मा के साथ ही छोला में लिव इन रिलेशन में रहती थी। दोनों काफी समय से एकसाथ रह रहे थे। नीरज शराब पीने का आदी था और काजल उसकी इस आदत से परेशान थी। उनके बीच इसको लेकर झगड़ा भी होता रहता था। काजल इससे नाराज हो कर अपने माता-पिता के बरखेड़ी स्थित मकान पर गई थी लेकिन नीरज पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। उसने काजल को वापस अपने घर ले जाने की जिद्द की और जब वह नहीं मानी तो उसने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। 

दो दिन पहले बनाया था वीडियो

सिरफिरे आशिक नीरज ने प्रेमिका के नाराज होकर अपने घर चले जाने के बाद उसे मनाने का काफी प्रयास किया। उसने अपने हाथ को लहूलुहान कर आशिकी भरे गीतों के बैकग्राउंड के साथ वीडियो बनाकर प्रेमिका को भेजा था। आज उसकी मौत के बाद प्रेमिका को भेजा गया यह वीडियो वायरल हुआ है। इस सिरफिरे आशिकी आत्महत्या पर पुलिस ने मर्ग कायम कर काजल के बयान ले लिए हैं। 

0 Response to "सिरफिरे आशिक ने आग लगाकर खुद को किया खत्म"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

युवक की करंट लगने से मौत

             युवक की करंट लगने से मौत उज्जैन । बाज़ार से घर लौटते समय अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा। जिसपर युवक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article