-->

Translate

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

भूखण्डों में गडबडी पर प्रशासन का सख्त एक्शन....

                                 कालोनाइजर विजेन्द्र गादिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज 

                                      

रतलाम  अतिक्रमण तथा भूखण्डों में गडबडी, अनियमितता के विरुद्ध सख्त एक्शन ली जा रही है। ऐसे ही एक मामले में शहर के विरियाखेडी क्षेत्र में विकसित की जा रही वर्धमान नगर कालोनी के भूखण्डों में की गई गडबडी पर प्रशासन द्वारा कालोनाइजर विजेन्द्र गादिया के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर शहर एसडीएम राजेश शुक्ला ने बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने के लिए नगर एवं ग्राम निवेश रतलाम से अभिन्यास स्वीकृत कराया गया, लेकिन नगर पालिका निगम रतलाम से कॉलोनी विकास के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई। नगर तथा ग्राम निवेश के नक्शे में शासकीय नाले के स्थान को परिवर्तित किया गया तथा अन्य की निजी भूमि एवं नाले की भूमि पर 36 भूखंडधारियों को प्लाट का कब्जा दिया गया। इस संबंध में खेरादीवास रतलाम निवासी कॉलोनाइजर विजेंद्र कुमार गादिया द्वारा शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर भूखंड विक्रय किए जाने पर उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है

 


Featured post

आर्म्स शॉप धमाके में घायल मालिक की मौत

 आर्म्स शॉप धमाका,घायल मालिक की  मौत रतलाम । चांदनी चौक इलाके में स्थित आर्म्स रिपेयरिंग शॉप में हुए भीषण धमाके में गंभीर रूप से...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article