-->

Translate

बुधवार, 20 अप्रैल 2022

तेज रफ़्तार डंपर ने भोजन कर रहे लोगो को रौंदा , 3 की मौत

                              तेज रफ़्तार डंपर ने भोजन कर रहे लोगो को रौंदा , 3 की मौत 

                                           

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां भीकनगांव खरगोन की ओर से इंदौर लौट रहे दो परिवार के 3 लोग काल के गाल में समा गए। अंधगति से रहे डंपर ने गाड़ी को ओवरटेक किया और सड़क से 200 फीट की दूरी पर बैठकर भोजन कर रहे लोगो पर चढ़ गया। हादसे में एक परिवार के पिता और बेटी की मौत हो गई तो दूसरे परिवार की महिला की मौत हो गई। वही 3 लोगो का गम्भीर हालत में एम.वाय. अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार सड़क के करीब मौत के मंजर की घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के एसबीएन गार्डन के गेट के पास की है। जहां भीकनगांव से इंदौर लौट रहे दो परिवार के 6 लोग खाना खाने और आराम के इरादे से रुक गए लेकिन तब खरगोन की ओर से तेजाजी नगर सर्विस रोड़ की ओर से रालामंडल की ओर जा रहे डंपर ने सड़क से करीब 150 फीट दूरी पर बैठे परिवारो को रोंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों का इलाज जारी है। वही मौके से डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसे में गुरुनानक नगर खजराना निवासी 40 वर्षीय गबरू पिता मेहताब यादव, 10 वर्षीय सारिका पिता गबरू यादव और अनिता पति लखन राठौर की मौत हो गई। वही दोपहर 1 बजे के करीब हुए हादसे में लखन राठौर और सुमन पति गबरू, सोनाली पिता लखन राठौर घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।


Featured post

युवक का अपहरण कर की हत्या

          युवक का अपहरण कर की हत्या रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article