-->
r

Terhubung

Translate

अलविदा महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ........

अलविदा महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ........


                                      लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की आयु में निधन

                                        
डेस्क रिपोर्ट  ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वॉर्न के प्रबंधन ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि थाईलैंड में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

निधन के कुछ घंटे पहले ही वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोडनी मार्श के निधन पर शोक जताया था। उन्होंने लिखा था- “मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह हमारे महान खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे। मार्श ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को

इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही शेन वार्न का निधन हो गया। शेन वॉर्न के निधन पर खेल जगत की हस्तियां काफी हैरान है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उन्हें इस खबर पर अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है।

हीं पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी दुख जताते हुए कहा- “यह विश्वास नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वॉर्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने भी वॉर्न के निधन पर ट्वीट करके शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “मैं वास्तव में मेरे पास शब्द नहीं हैं, यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक परम दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न….अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है

वॉर्न को अब तक का सबसे महान लेग स्पिनर माना जाता है। इन्होंने टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए हैं। इसके अलावा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 293 विकेट भी लिए हैं। वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट और 194 एकदिवसीय मैच खेले। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उन्होंने कुल 1001 विकेट लिए थे। वह आपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले थे। जहां 2008 में उन्हें अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

0 Response to "अलविदा महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ........"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार

  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, तांत्रिक समेत 3 गिरफ्तार                                                             ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article