-->
r

Terhubung

Translate

होटल के तीसरे माले से गिरा  टेक्नीशियन

होटल के तीसरे माले से गिरा टेक्नीशियन


              

                                            होटल के तीसरे माले से गिरा  टेक्नीशियन हुआ घायल

                                                              अस्पताल में चल रहा इलाज

                                                                           

 

 रतलाम। बुधवार दोपहर को दो बत्ती चौराहे स्थित होटल गौरव के तीसरे माले पर काम कर रहा एक व्यक्ति नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारी और सहकर्मीयो ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दो बत्ती चौराहे के समीप स्थित होटल गौरव के तीसरे माले पर एसी के आउटडोर की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान शैरानी पूरा निवासी असलम 40 वर्ष मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान पैनल अचानक टूट गया जिससे असलम तीसरे माले से दूसरे माले पर बने एक और पैनल पर गिर पड़ा। लेकिन वह पैनल भी तुरंत टूट गया और असलम नीचे सीमेंट कांक्रीट की सड़क पर आ गिरा।

तीसरे माले से गिरने के कारण असलम गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते-देखते सड़क पर जाम लग गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

0 Response to "होटल के तीसरे माले से गिरा टेक्नीशियन "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article