वीडियो में कार्यपालन अधिकारी का गैर जिम्मेदार रवैया
जावरा। हुसैन टेकरी शरीफ वक्फ जावरा के कार्यपालन अधिकारि द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है । जिसमें उन्होंने आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस वर्ष आयोजित होने वाला चेहल्लुम पर्व कार्यक्रम दिनांक 18Sep 2021 से 28Sep 2021 का चेहल्लुम कार्यक्रम #Covid_19 को देखते हुए पूरे तरीके से निरस्त कर दिया गया है, जिसके चलते तमाम ज़ायरीन एवं दर्शनार्थीयो से इस वीडियो के माध्यम से अपील कि है, कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें एवं उक्त दिनांक 18Sep 2021 से 28Sep 2021 तक हुसैन टेकरी शरीफ पर नहीं पधारे।
अधिकारी का गैर जिम्मेदार रवैया-- वीडियो में कार्यपालन अधिकारी का गैर जिम्मेदार रवैया सामने आया है, जब उनके द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था तभी आजान की आवाज प्रारंभ हो गई थी उसके बाद भी जवाबदार द्वारा लगातार वीडियो बनाया गया जबकि आजान की आवाज सुनकर गैर मुस्लिम भी अपना भाषण रोक देते हैं एक जवाबदार मुस्लिम संस्था के पदाधिकारी होने के पश्चात भी इस तरह की लापरवाही एक सोचनीय प्रश्न है
वीडियो संलग्न है।