-->

Translate

सोमवार, 6 सितंबर 2021

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

        सांसद और सिंधिया गुट को भी साधा
   पहली बार सुसर ओर दामाद भी कार्यकारणी में
                               

रतलाम। राजेंद्रसिंह लूनेरा के काम संभालने के बाद कभी कोरोना लाकडाउन तो कभी रतलाम शहर से महामंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण करीब 19 महीने से घोषणा अटकी हुई थी। आखिर कार
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार रात को हो गई। जिलाध्यक्ष के तौर पर दूसरी बार दिसंबर 2019 में  नई कार्यकारिणी में प्रदीप उपाध्याय को लगातार तीसरी बार महामंत्री बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुनील सारस्वत की नियुक्ति में अभाविप की पृष्ठभूमि भी काम में आई है। उपाध्यक्ष पद पर बलवंत भाटी की वापसी को संघ के नजरिये से देखा जा रहा है। सैलाना से पूर्व विधायक संगीता चारेल को संगठन में महामंत्री पद पर जिम्मेदारी दिया जाना तय था। इधर निर्मल कटारिया व गोविंद काकानी के नामों में से महामंत्री पद पर अंतिम समय में निर्मल कटारिया को जगह मिली। जावरा विधानसभा से पहले ओबीसी वर्ग से महेश सोनी का नाम महामंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया गया था। बाद में सिंधिया गुट की इंट्री के चलते समीकरण बदल गए। महेश सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी साथ ओपेंधसिंह जाधव, प्रदीप चौधरी, उषा श्रोत्रिय व धरमचंद चपड़ोद को भी जावरा से उपाध्यक्ष पद के लिए जगह मिली है। रतलाम शहर से दिनेश शर्मा व रतलाम ग्रामीण से लालबहादुर ईश्वरलाल पाटीदार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय बंटी पितलिया, साधना जायसवाल, कालूसिंह परिहार, राजेंध शांतिलाल पाटीदार, सोना शर्मा, रतनलाल लाकड़, शैलेंधसिंह सिसौदिया, रुक्मणि हेमराज हाड़ा, कीर्तिशरण सिंह को मंत्री बनाया गया। जयवंत कोठारी कोषाध्यक्ष व पिंकेश मेहरा सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए। मनोज शर्मा कार्यालय मंत्री, बधीलाल शर्मा सह-कार्यालय मंत्री, अरुण राव मीडिया प्रभारी, अरुण त्रिपाठी सह-मीडिया प्रभारी बनाए गए।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article