-->

Translate

रविवार, 5 सितंबर 2021

सोमवार को प्रथम डोज का लक्ष्य होगा पूर्ण

   सोमवार को प्रथम डोज का लक्ष्य होगा पूर्ण
एसडीएम सुनियोजित ढंग से कार्य योजना तैयार करें --कलेक्टर
                                   
जावरा । सोमवार को प्रथम डोज का लक्ष्य होगा पूर्ण*
कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने बैठक में निर्देश दिए कि अब जिले में कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज ज्यादा से ज्यादा 15 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाना है। इसके लिए एसडीएम सुनियोजित ढंग से कार्य योजना तैयार करें। सप्ताह में अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक साथ प्रथम डोज के कार्य में लगा दिया जाएं। जावरा एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति ने बताया कि सोमवार को 8000 वैक्सीन एक साथ लगाकर जावरा शहर में प्रथम डोज लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। रतलाम ग्रामीण में भी 4000 वैक्सीन लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सैलाना, बाजना क्षेत्र में विशेष रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश एसडीएम को दिए। सैलाना, बाजना क्षेत्र में अभी प्रथम डोज के 24000 वैक्सीन लगना बाकी है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर गांव में एक जिम्मेदार व्यक्ति तैनात किया जाए जो गांव में टीकाकरण की विशेष रूप से मॉनिटरिंग करें।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article