-->
r

Terhubung

Translate

मोबाईल चोरी की वारदात का खुलासा

मोबाईल चोरी की वारदात का खुलासा

 

                           मोबाईल चोरी की वारदात का खुलासा

                        मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया ट्रेस

                                                                  

 जावरा। पुलिस ने दुकान की छत की दीवार तोड़कर तीन लाख रुपए से अधिक मूल्य के मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पड़ोस की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ही निकला।जिसे गिरफ्तार कर चोरी गया सामान जप्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को फरियादी दीपक पिता कन्हैयालाल जैन 43 साल नि. राजेन्द्र नगर जावरा ने रिपोर्ट कर बताया कि उसकी जैन एसटीडी टेलिकॉम नाम से बस स्टेण्ड जावरा पर मोबाईल की दुकान है। रोजाना की तरह सुबह जब उसने अपनी दुकान खोली तो देखा कि दुकान के अन्दर सामान बिखरा पड़ा था और छत की जाली उखडी हुई थी। फिर उसने उपर दुसरी मंजिल पर जाकर देखा तो उपर साईड वाली दिवाल मे बड़ा सा छेद किया हुआ था।दुकान में चैक किया तो दुकान पर बेचने के लिए रखे 35 नये मोबाईल और गल्ले की 5000 रुपये नगदी सिल्लक नहीं थे जो किसी व्यक्ति व्दारा चुरा लिये है। रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर थाने पर धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी व चोरी गया मश्रुका की तलाश की गयी तथा मौजुदा साक्ष्य, तकनीकी आधार, सायबर सैल व सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर 24 घन्टे के अन्दर ही संदेही आरोपी का पता लगाया गया।जिसमें फरियादी की दुकान के पडौस मे काम करने वाले व्यक्ति संदेही सोनू उर्फ सोनूसिंह का घटना में संलिप्त होना पाया गया।

0 Response to "मोबाईल चोरी की वारदात का खुलासा"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article