-->

Translate

गुरुवार, 26 अगस्त 2021

खेल सामान से शुल्क हटाया जाए

 

          खेल सामान से शुल्क हटाया जाए, तभी चैंपियन खिलाड़ी मिल सकेंगे- कपिल देव

                                   
                       
                           

नई दिल्ली. महान क्रिकेटर कपिल देव को लगता है कि खेल उपकरणों से शुल्क हटाने से देश को और अधिक चैंपियन बनाने में मदद मिलेगी, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल उत्पाद खरीद सकेंगे और खेलों में आ सकेंगे. ओलंपिक में मेडल से चूककर चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने हाल में कहा था कि वह किस तरह सरकार की ‘टॉप्स’ योजना का फायदा नहीं उठा सकी थीं, क्योंकि वह टोक्यो गेम्स के लिए महज 60 दिन पहले ही क्वालिफाई कर पाई थीं। यह पूछने पर कि सरकार गोल्फरों की मदद कैसे कर सकती है तो 62 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘यह सिर्फ गोल्फ के लिए ही नहीं, बल्कि सभी खेलों में आपको खेल उत्पादों से शुल्क हटाना होगा, सबसे बड़ी जरूरत यही है. यह बैडमिंटन हो, टेबल टेनिस हो या फिर गोल्फ.’ भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के बोर्ड सदस्यों में से एक कपिल ने कहा, ‘जो युवा खेलों में आना चाहते हैं, उन्हें कई चीजें खरीदनी होती हैं. जैसे स्पाइक्स, जूते आदि. खेल उपकरणों पर जो शुल्क लग रहा है, वो देश के लिए ज्यादा नही हे    अगर वे इसे बंद कर देते हैं, तो इससे खेलों पर काफी असर पड़ेगा.’

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article