-->
Trending News
Loading...

New Posts Content

Translate

मंगलवार, 10 मार्च 2026

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया
                               
                           
रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में टीम ने रतलाम जिले की ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन ने 23 फरवरी 2026 को मामले की तस्दीक की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। सोमवार, 9 मार्च को जैसे ही आवेदक  ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 4,500 रुपये ग्राम पंचायत कनेरी के  सचिव सत्यनारायण सेन को सौंपे, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

सोमवार, 9 मार्च 2026

न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा, बने चैंपियन

   न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा, बने चैंपियन
    
डेस्क रिपोर्ट। फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर इंडिया की टीम ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट जगत में कोई नहीं कर सका।

टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया की तरफ से एक स्लोगन दिया गया था कि हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे। ये स्लोगन भारतीय शेरों ने सच कर दिखाया, टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी और हिस्ट्री डिफीट भी कर दी। अब भारतीय टीम बैक टू बैक खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। इस तरह उसने हिस्ट्री रिपीट की और अपने घर में खिताब नहीं जीतने का तिलिस्म तोड़कर जीतकर हिस्ट्री डिफीट कर दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब की हैट्रिक लगा दी। टीम इंडिया ने चैंपियन बनकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

भारत ऐसी पहली टीम बन चुकी है, जिसने टी20 विश्व कप में 3 बार खिताब जीता है. सबसे पहले 2007 में पहले ही एडिशन में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. फिर 17 साल बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत चैंपियन बना। भारत पहली ऐसी टीम बन चुकी है, जिसने लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री की और खिताब डिफेंड कर लिया। ऐसा पहले कोई भी टीम नहीं कर सकी थी।


रविवार, 8 मार्च 2026

          25 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी  
 
मंदसौर। शहर के श्रीनाथ विहार क्षेत्र में रविवार को एक 25 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग युवती को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम काजल खींची बताया जा रहा है। बताया जाता है कि युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत

        जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत
रतलाम।  जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान एक जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत हो गई। महिला को अचानक साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में हुई,  अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन में अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे।

निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं।

पत्नी के ट्रेन से नहीं उतरने पर राजकुमार चौहान को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका।

बाद में रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखने पर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः उन्हें साइलेंट अटैक आया था।

शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

          नकली घी का कारखाना पकड़ा
रतलाम। मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के एक मकान पर दबिश देकर यह घी बरामद किया। जब्त माल की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। घी के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ग्लोबल सिटी क्षेत्र में नकली घी का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने विक्रांत त्यागी के मकान पर छापा मारा, जहां ‘महाकाल ट्रेडर्स’ नाम से व्यापार संचालित हो रहा था। जांच के दौरान दो अलग-अलग ब्रांड के घी के बड़ी मात्रा में पैकेट मिले।

जांच में सामने आया कि जब्त नकली घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंजीकृत दो कंपनियों—‘मदर बेस्ट’ और ‘यूपी फ्रेश’—के नाम से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार ‘यूपी फ्रेश’ के कुछ उत्पादों पर खाद्य पदार्थ का नाम तक अंकित नहीं था, जो नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा हे।

मदर बेस्ट प्रीमियम देसी घी को 350 से 400 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था। 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपए में जिले के बाजार में उपलब्ध कराई जा रही थी। महाकाल ट्रेडर्स द्वारा इन उत्पादों की ट्रेडिंग और मार्केटिंग की जा रही थी।



Featured post

अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर...????

        अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों                     पर लंबी कतारें  रतलाम।  मंगलवार को अफवाहों के चलते शहर सहित जिले के पे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

HEALTH

health

SPORTS

sports

BLOG

BLOG

MPNEWS

mpnews