चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका
मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में नेताओ की भगदड़ जारी है। मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है। इसको लेकर आये दिन दोनों दल उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे है।
वही मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका धीरे से लगा है। भाजपा के कद्दावर नेता रहे अवधेश नायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए भोपाल के लिए रवाना हो गए है। अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से साफ़ हो गया है की कर्नाटक में भाजपा को हराने के बाद कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में भी भाजपा को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।
अंजुम रहबर भी कांग्रेस में हुई शामिल
जानकारी के मुताबिक अवधेश नायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए करीब 250 गाड़ियों के साथ दतिया से भोपाल के लिए निकले है। इसी के साथ मशहूर शायर अंजुम रहबर ने भी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर कॉंग्रेस जॉइन कर ली। इससे पहले की बात करें तो विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मध्यप्रदेश में 230 सीटों का सर्वे करा रही है। कर्नाटक जीत से उत्साहित राहुल गाँधी ने उसी फॉर्मूले पर मध्य प्रदेश में काम शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद व् कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम मध्यप्रदेश में दाे तरह से सर्वे कर रही है। पहले की बात की जाए तो मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम रहे कमलनाथ भी हर सीट के लिए अलग सर्वे करवा चुके है।